उरई। मोटर साइकिल चोरों के ख़िलाफ़ अभियान में जिले की पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । कदौरा पुलिस ने इसके तहत चंदरसी से चोरी की 7 मोटर साइकिल बरामद कर एक शातिर  को दबोच लिया है जबकि उसके  एक और साथी को दविश के समय पुलिस को चकमा दे कर भाग जाने का अभियोग लिख कर कानून के शिकंजे में जकड़ लिया है ।

जनपद में मोटर साइकिल चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए थे । पुलिस ने इनका मनोबल तोड़ने के लिए जोरदार अभियान छेड़ा है जिससे इसमें लिप्त बदमाशों का तेजी से भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की जा रही है । इसी क्रम में कदौरा पुलिस ने रविवार को चंदरसी से इन्द्र कुमार को चोरी की 7 मोटर साइकिलों के साथ दबोच लिया । कार्रवाई के समय उसका साथी नीरज बेड़िया निवासी रिठारी थाना कुरारा जिला हमीरपुर भाग निकला । अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने यकीन दिलाया कि इस गिरोह के बेनकाब होने से भविष्य में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकेगी ।

 

Leave a comment