
उरई ।कुठौन्द थाना क्षेत्र के शेखपुर-अहीर निवासी भगवान दास शर्मा के बेटे का शनिवार को तिलक था । इसी दौरान एक अनजान युवक उनके घर के बाहर देखा गया । हालांकि घर वालो ने पहले यह सोच कर उसकी मौजूदगी को नोटिस में नहीं लिया कि वह कोई रिश्तेदार होगा लेकिन इस बीच जब उसे लोगों ने घर के एक कमरे में रात 9 बजे के लगभग संदिग्ध हालत में छिपा हुआ देखा तो शक हुआ। इस पर 100 नंबर डायल करके पुलिस बुला ली गई । जब वह अपना परिचय बताने में हकलाने लगा तो उसके चोर होने की पुष्टि हो गई । लोगों ने उसकी अच्छी ठुकाई की । किसी तरह उसे बचा कर पुलिस थाने ले गई । उससे पूंछताछ चल रही है ताकि क्षेत्र में हुई चोरियों की जानकारी उससे उगलवाई जा सके ।







Leave a comment