
उरई । अखिलेश यादव ने भाजपा के एंटी रोमियो अभियान पर तीखा बयान दिया है । उन्होने कहा कि इस अभियान का दम भरने वाली भाजपा क्या अंतरधार्मिक विवाह रचाने वाले अपने सांसद और विधायकों पर कार्रवाई करेगी ।
अखिलेश कालपी में पत्रकारों से चर्चा में एंटी रोमियो अभियान पर हुए सवाल पर तैश में आ गए । उन्होने कहा कि इस अभियान की वजह से लोगों पर आफत टूट पड़ी है । भाई बहिन तक का साथ चलना दूभर हो गया है । कई जगह पुलिस भाई बहिन को पकड़ कर थाने ले गई । भाजपा को लव जेहाद की समस्या इतनी ज्यादा सता रही है तो उसे अंतरधार्मिक विवाह करने वाले अपने सांसद विधायकों पर कार्रवाई करनी चाहिये ताकि अपनी मंशा की पूर्ति के लिए वह कड़ा संदेश दे सके ।






Leave a comment