रामपुरा-उरई। आपात स्थिति में लोगों को समय से अस्पताल पहुुंचाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एम्बुलेंस सेवा 102 व 108 जनपद में दम तोड़ रही है। तमाम बार फोन करने के बाद भी अब यह एम्बुलेंस समय पर तो पहुंचना दूर की बात फोन पर कोई जबाव भी नही मिलता है ऐसा ही मामला रामपुरा सीएचसी में देखने को मिला जब मरीज की खराब हालत के बाद भी कोई भी एम्बुलेंस उसे लेने के लिए नही आई।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी दिलीप कुमार, समर सिंह, प्रदीप सिंह, रामनरेश, रामदास, प्रियंका, फूलमती आदि ने बताया कि गांव के ही गोविंद सिंह राठौर की 21 वर्षीय पत्नी लकी को प्रसव के लिये रामपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन चिकित्सकों ने उसे उरई के लिए रिफर कर दिया। आज सुबह गोविंद सिंह ने कईबार एम्बुलेंस सेवा 102 व 108 पर फोन किया लेकिन चार घंटे तक कोई भी एम्बुलेंस सेवा उसे लेने नही आई। रामपुरा में 102 एम्बुलेंस सेवा के ब्रेक फेल बताये गए। डा. शिवकुमार कार्यक्रम प्रभारी का कहना था कि एम्बुलेंस सेवा ठेके पर है इसलिए उनके द्वारा मनमानी की जा रही है।






Leave a comment