
उरई। वाहन चोरों के ख़िलाफ़ जनपद में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी सामने आई । गोहन पुलिस , स्वाट टीम और सर्विलान्स टीम के संयुक्त ऑपरेशन में वाहन चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब हुआ है जिसके कब्जे से चोरी की एक बुलेरों जीप व 13 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं । इन वाहनों को जालौन के अलावा मध्य प्रदेश के भिंड व आस – पास के अन्य जनपदों से चोरी करके औने – पौने दामों के लालच में बेचने के लिए रखा गया था ।
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में बताया कि इस सिलसिले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें शिवम पटेल निवासी रनवा थाना जालौन , पवन पटेल निवासी दिरावटी थाना कोंच और सुरेन्द्र उर्फ बाबा पटेल निवासी भदारी थाना कैलिया शामिल हैं । इनमें सुरेन्द्र बाबा और पवन से तलाशी में एक –एक तमंचा भी बरामद किया गया ।
इस गिरोह के तीन और सदस्यों के नाम प्रकाश में आयें हैं जिनमे धीरेन्द्र पटेल निवासी दिरावटी थाना कोंच और शिशुपाल सिंह उर्फ सज्जा सिंह व जंडैल सिंह निवासी गण केथोदा थाना इंडोरी जिला भिंड मध्य प्रदेश शामिल हैं । अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस कारवाई के समय यह तीन मौजूद थे लेकिन किसी तरह चकमा दे कर भाग निकले थे इसलिये चोरी के वाहनों की बरामदगी के मुक़दमे में इन तीनों को भी नामजद कर लिया गया है ।






Leave a comment