जालौन-उरई। उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद तथा कालिन्द्री टाकीज का औचक निरीक्षण किया खामियां मिलने पर दिशा निर्देश भी दिये।
उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार ने सबसे पहले नगर पालिका परिषद मंे औचक निरीक्षण किया जिसमें कार्यालय मंे गंदगी होने पर नाराजगी व्यक्त की और इसके बाद उपस्थित पंजिका देखी जिसमंे कर्मचारी उपस्थित मिले व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर को भी देखा नगर में खराब पडे हैण्डपंपों की सूची शीघ्र जल संस्थान को भेजने के आदेश दिये। नगर मंे लगी सोलर लाईटों को शीघ्र ही ठीक कराये जाने के आदेश दिये जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने कालिन्द्री टाकीज का निरीक्षण किया जिसमें अग्नि शमन यंत्र तथा सफाई व्यवस्था को देखा जिसमें गंदगी होने पर ठीक से सफाई रखने के आदेश भी दिये।






Leave a comment