उरई। एट विद्युत सबस्टेशन में आग लग जाने से सोमवार को शाम से 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। हालांकि बिजली घर में तत्काल ही युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन रात भर तो उक्त गांवों के बाशिंदों को बिना बिजली के रहना ही पड़ेगा जिसमें मच्छर उनको चिथोड़ कर रख देगें। बताया जाता है कि बिजली घर में 8 एमवीए और 5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। जिनमें तेल कम था। इसलिए ओवर हीट हो जाने से केविलों में आग लग गई। गौरतलब यह भी है कि अभिषेक सोनकर एसडीओ और जेई आरके यादव के बीच लेन-देन को लेकर खींचतान मची थी। जिसमें अभिषेक सोनकर ने जेई आरके यादव का तबादला करा दिया था। तभी से बिजली घर का रख-रखाव बिगड़ गया है।

Leave a comment