0 बच्चियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पति को जेल भेजा
उरई। नाबालिग पुत्रियों से छेड़खानी का विरोध करना दलित परिवार को महंगा पड़ गया। छेड़खानी करने वालों के प्रति जातिवाद के नाम पर नरमी बरतने और उल्टे पीड़ित को ही जेल भेजने का आरोप गोहन थानाध्यक्ष पर लगाया गया है।
गोहन थाना क्षेत्र ग्राम नवादा निवासी श्रीमती सुमन देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार दोहरे ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गत 20 अप्रैल की रात को वह अपने पुत्रियों बेबी, सरिता के साथ घर में सोई हुई थी तभी रात 12 बजे करीब गांव के दबंग श्रीप्रकाश उर्फ डोनी दीक्षित तथा जयप्रकाश उर्फ बबलू दीक्षित पुत्रगण रमेश बाबू आये और पुत्रियों के साथ छेड़खानी करने लगे विरोध करने पर उन्होंने जातिसूचक गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। जिसकी शिकायत गोहन पुलिस से की गई तो थानाध्यक्ष ने किसी भी तरह की कार्रवाई नही की बल्कि अपराधियों से मिलकर उसके पति जितेन्द्र उर्फ गिल्ले को आम्र्स एक्ट के फर्जी मुकदमा में फसा दिया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।

Leave a comment