कदौरा-उरई। बैंडबाजे के साथ आई बारात को दरबाजे से लौटाने पर वर पक्ष ने दुल्हन के पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कदौरा थाने को तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर निवासी सोनू पुत्र लल्लू ने आरोप लगाया कि उसके भाई संतोष की शादी ग्राम मगराया निवासी मन्नीलाल पुत्र हरजू की छोटी पुत्री दीपिका के साथ तय हुई थी। सात मई की शाम को जब वह अपने भाई संतोष की बारात लेकर मन्नीलाल के घर मगरायां पहुुंचा तो मन्नीलाल कहने लगे कि पहले मै अपनी बड़ी पुत्री का टीका करूंगा उसके बाद तुम्हारे भाई का टीका करूंगा जब बड़ी पुत्री का टीका होगा गया तो फिर वह अपने भाई संतोष का टीका कराने दरबाजे पर पहुुंचा इसी दौरान लड़की के परिवार के लोग बारात पक्ष के लोगों से झगड़ा करने लगा और आखिरी में उन्होंने दीपिका की शादी संतोष से करने से इंकार कर दिया। उन्होंने शादी के लिए जो 25 हजार नगद लिए थे वह भी देने से इंकार कर दिया। सोनू ने कदौरा थाना को दी गई तहरीर में दरबाजे से बारात लौटाने वाले मन्नीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a comment