जालौन। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नगर में अतिक्रमण हटाने के लिये मंगलवार से अभियान चलाया जायेगा। जिसमें नगर में रोडों के किनारे सफेद रंग की लाइन डाल दी गयी है। और उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपना सामान वहां से हटा लें वरना कार्यवाही के लिये तैयार रहें। उन्होंने बताया कि सडक व नाली में कूडा डाले जाने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुये कहा कि कूडा करकट सडक व नालियों में मत डालें और नगर को सुन्दर स्वच्छ रखें नहीं तो अन्यथा की स्थिती में उन पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।






Leave a comment