उरई। इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपये हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर महिला ने अपने परिजनों के साथ कलेक्टेªट परिसर में धरना दिया।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूनम पत्नी दयाराम निवासी डूडा कालोनी लहरियापुरवा उरई ने बताया कि इटौरा थाना आटा निवासी है पिछले 18 वर्ष से उरई में रहकर मेहनत मजदूरी करती है। सपा कार्यकर्ता राज मिश्रा उर्फ संदीप पुत्र रमाकांत तथा सुमन कुमार याज्ञिक ने उससे 35 हजार रुपये लेकर डूडा कालोनी आवंटित कराने को कहा था। लेकिन वह कालोनी आवंटित करा पाये न ही उन्होंने रुपया लौटाया। रुपये लौटाने की मांग को लेकर कई चक्कर लगाये उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए लेकिन सत्ता की हनक के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। कर्ज से लिये गए 35 हजार रुपये की भरपाई के लिए वह ईंट भट्टे पर बंधुआ मजदूर के रूप में काम कर रही है। रुपये वापस मांगने पर राज मिश्रा द्वारा उसे तथा उसके बच्चों के साथ मारपीट कर गालीगलौज भी की गई। जिसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही की गई। पीड़िता का आरोप है कि राजमिश्रा व उसकी पत्नी काजल मिश्रा जिलाध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी, सुमन कुमार याज्ञिक उसका पुत्र आकाश पत्नी सुनीता के द्वारा आये दिन जानमाल की धमकी दी जा रही है। कलेक्टेªट पर अनशन पर बैठी पूनम ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसके रुपये वापस कराने तथा उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a comment