उरई। जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आज भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी के तत्वाधान में विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर ग्राम हरदोई गूजर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसाइटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की ओर से किया गया यह कार्य सराहनीय है। रेडक्राॅस सोसाइटी एक ऐसी संस्था है जिसके द्वारा गरीबी रेखा के नीचे स्तर के लोगो की भी सहायता की जाती है।
उन्होंने कहा कि जनपद देवरिया में रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से अति उत्तम कार्य किया है जिसके लिए आज रेडक्राॅस सोसाइटी दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा उसे सम्मानित किया जा रहा है। मैं आशा करता हूं कि हमारे जनपद की रेडक्राॅस सोसाइटी भी अपने उत्कृृष्ट कार्यों के बल पर अगले वर्ष 8 मई को जनपद को सम्मानित करायेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर पांच बच्चो मास्टर चिराग, शनि, निखिल, सृष्टि, माधुरी को स्वस्थ्य बच्चो के रूप में पुरस्कृत कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस संस्था से जुड़ कर सामाजिक कार्यों को सम्पादित करें। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह द्वारा भी रेडक्राॅस सोसाइटी के कार्यों पर प्रकाश डाला गया तथा जनपद की विकास योजनाओं एवं पेयजल संकट से जनपद को बचाने हेतु ये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा और मूलचंद्र निरंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अल्पना बरतारिया, गांधी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, डीआईओएस के प्रतिनिधि और मुसमरिया इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. वीके श्रीवास्तव, छत्रसाल इंटर काॅलेज जालौन के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश निरंजन, वरिष्ठ शिक्षक नेता रामजी गुर्जर, इं. अजय इटौरिया, लक्ष्मण दास बाबानी उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे। सहित उनकी टीमों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास के अवैतनिक सचिव युद्धवीर कंथरिया ने किया।
सांसद को सुनाई खरी-खोटी
कार्यक्रम में भाजपा के बुजुर्ग और क्रांतिकारी नेता लाल सिंह चैहान ने गोद लेने के बाद हरदोई गूजर को भुला देने के लिए मंच से सांसद भानुप्रताप वर्मा को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के मुताबिक कार्य करना और पार्टी को चमकाना हो तो सांसद भानुप्रताप वर्मा को अपनी निष्क्रिय कार्यशैली बदलनी पड़ेगी।






Leave a comment