उरई । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोमवार को कालपी में  जालौन-औरैया रोड पर हुए गैंगरेप के मुद्दे को तूल देने के बाद सपाइयों ने आज प्रदर्शन करते हुए अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी न हो पाने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका ।

कालपी में अखिलेश यादव के पड़ाव से एक ही दिन में स्थानीय सपाई चार्ज हो गए । चुनाव नतीजे सामने आने के बाद से सपा के कार्यकर्ता अभी तक कोमा में थे लेकिन अखिलेश के मंत्र फूकने का असर 24 घंटे में ही सामने आ गया जब कालपी में सपा कार्यकर्ताओं ने  गैंग रेप मुद्दे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूँक कर संघर्ष के रास्ते का आगाज कर डाला ।

उधर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने आज गैंगरेप मामले में नया मोड लाते हुए बताया कि पीड़िता कलमबंद बयान में रेप से मुकर गई है । उसने कहा कि उसे  पति के साथ केवल लूटा गया है ,

रेप नहीं हुआ ।

Leave a comment