जालौन – उरई । अधिवक्ताओं की कई दिनों से चल रही हड़ताल मंगलवार को उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार द्वारा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेशचन्द्र दोहरे और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सौहाद्र्पूर्ण वार्ता के बाद ख़त्म हो गई जिससे अधिवक्ताओं ने राहत की साँस ली । वार्ता में नरेंद्र सिंह सेंगर , अरुण कुमार तिवारी , के सी त्रिपाठी , रवीन्द्रनाथ गुप्ता , महेश चंद्र श्रीवास्तव , भगवानदास तिवारी , राजा सिंह आदि भी शामिल थे ।

Leave a comment