कोंच-उरई । जब ग्राम प्रधान ही सुरक्षित नहीं रह गये हैं तो आम आदमी की सुरक्षा का तो भगवान ही मालिक है। एक मामला आज कोतवाली में ऐसा ही आया जिसमें ग्राम प्रधान को तमंचा अड़ा कर दबंगों ने उनसे पांच हजार रुपये की रंगदारी मांग डाली। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कोंच के ग्राम अंडा के प्रधान मनोज पिपरैया ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही लालजी पुत्रमहाराज सिंह ने कल शाम उनकी कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया और गाली गलौच करते हुये पांच हजार रुपये रंगदारी मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 387, 504 में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment