कोंच-उरई। भाजपा के बरिष्ठ नेता हरगोविंद कुशवाहा को उत्तरप्रदेश शासन में राज्यमंत्री का दर्जा दिये जाने पर उनके सजातीय समाजसेवियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से झांसी जाते समय हाईवे पर पहुंच कर पिंडारी के समीप पूर्व बारसंघ महामंत्री रामशरण कुशवाहा, उपजा मंत्री नवीन कुशवाहा, सभासद असित कुशवाहा, संजू कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, रामकेश कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने हरगोविंद को फूल मालायें पहना कर स्वागत किया।

Leave a comment