उरई ।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को संयुक्त रूप से थाना आटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को पत्रावलियों व रजिस्टर के सही रख रखाव को के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पाण्डेय और  समाधान दिवस के रजिस्टर के निरीक्षण् के बाद शिकायत कर्ता दीन बंधु प्रजापति से मोबाइल पर वार्ता भी की।साथ ही  निर्देश दिया कि जिन लोगो ने लाइसेंस काफी समय पहले बनवाकर अभी तक शस्त्र नहीं क्रय किये है उनकी जांच रिपोर्ट भेजी जाये। ऐसे शस्त्रों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने मालखाने, हवालात तथा नव निर्मित आगंतुक कक्ष का भी निरीक्षण तथा अवलोकन किया। रोशनी तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये। तहसील दिवस की शिकायतों का निरीक्षण करने पर पांच शिकायतें मिली, जिनका निस्तारण कर दिया गया ह।ै निस्तारण कार्यवाही की फाइल मांगने पर संबंधित के छुट्टी पर होने का कारण बताने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment