जालौन –उरई । पुलिस और वाहन चोरों के बीच तू डाल- डाल मैं पात –पात का खेल चालू है । पुलिस रोजाना वाहन चोरों को गिरफ्तार कर थोक के भाव चोरी के वाहन बरामद करने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर वाहन चोरों का वंश ख़त्म नहीं हो रहा जिसका सुबूत वे हर दिन वाहन चोरी की नई वारदात से दे रहे हैं । मंगलवार को बस स्टैंड पर अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने मोटर साइकिल खड़ी कर रावतान मुहला निवासी   ऋषी मिश्रा किसी से बात करने लगे । बाद में उन्होने पलट कर अपनी मोटर साइकिल की ओर निगाह फेंकी तो मोटर साइकिल अपनी जगह से गायब थी । हड़बड़ा कर उन्होने इधर उधर खोजा  लेकिन मोटर साहकिल का कहीं  पता नहीं चला । उन्होने कोतवाली में सूचना दर्ज करा दी है ।

Leave a comment