
उरई । आर्थिक तंगी से निराश हो कर एक युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली । योगी सरकार के तमाम प्रयासों के वाबजूद भी भुखमरी और फाकाकशी के थपेड़ों से जिंदगी से उम्मीद खो चुके लोगों का हौंसला वापस नहीं लौट पा रहा है । मंगलवार को जिले में भूख से जान देने के सिलसिले में एक और कड़ी जुड़ गई जब सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बड़ागाँव निवासी नरेंद्र श्रीवास पुत्र मथुरी प्रसाद बड़ागाँव और भुआ स्टेशन के बीच सामने से आ रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को देख पटरी पर लेट गया जिससे ट्रेन उसके चिथड़े चिथड़े करती हुई निकल गई। बड़ागांव के लोगों ने बताया कि वह गरीबी की वजह से परेशान था और आत्महत्या करने की चर्चा भी कई लोगों से कर चुका था लेकिन किसी ने यह समझ नहीं पाया कि वह सचमुच ऐसा कदम उठा लेगा ।






Leave a comment