उरई । रामनगर मोहल्ले में  एक घर में चोरी हो गई । गृहस्वामी और उनकी पत्नी रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने के लिए 2 दिन पहले चले गए थे । कोई और न होने से घर में ताला लटका था जिसका चोरों ने पूरा फायदा उठाया। वापस लौटने पर दंपत्ति ने जब घर का सारा माल साफ़ देखा तो माथा पीटते हुए उन्होने पुलिस को सूचना दी ।

मोहल्ला राम नगर में खुशी पैलेस के पीछे अरविंद कुमार का मकान है । 7 मई को वे एक विवाह समारोह में सपत्नीक रेंढर चले गए जिससे घर सूना था । इसके चलते रात में चोर घात लगा कर उनके घर में घुस गए और घर में रखा सारा कीमती सामान उठा ले गए । मंगलवार को जब अरविंद घर लौटे और बाहर का ताला खोल कर भीतर घुसे तो उनके होश उड़ गए । भीतर उनके दोनों कमरों के ताले टूटे पड़े थे और आँगन में सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरों के अंदर पता चला कि चोर उनकी पत्नी के जेवर , एल सी डी और बैंक ए टी एम पर हाथ साफ़ कर गए हैं । सदमे में घिरे पति पत्नी ने पुलिस को जानकारी से दी है लेकिन पुलिस के किए बूते का कितना फल होता  है यह सब जानते हैं ।

Leave a comment