उरई । कस्बा जालौन में मंगलवार को  चले अतिक्रमण विरोधी  अभियान के कारण खलबली मची रही । वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि कोई मुँह देखा व्यवहार नहीं होगा । चाहे कोई रसूख दिखाये या कितने भी संबंधों की दुहाई दे अगर उसका अतिक्रमण पाया गया तो अनिवार्य रूप से उसे ध्वस्त किया जायेगा \ धरातल पर भी उनकी कारवाई इसी मंशा के अनुरूप साफ़ सुथरी दिखाई दे रही थी जिससे वे लोग भी संतुष्ट रहे जिनका नुकसान किया गया हालांकि सफाई निरीक्षक की करतूत कहीं कहीं इसकी बेदाग छाप को बट्टा लगा गयीं ।

उप जिलाधिकारी सौजन्य कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर से अभियान की शुरुआत हुई । चिन्हित जगह से बाहर निकली टीन, छप्पर आदि को जे सी वी मशीन समेटती चली गई । अधिशाषी अधिकारी डी डी सिंह ने नाली के आगे लगाये गए दुकानों के काउंटर भी  पूरी सख़्ती से हटवा दिये । अभियान गांधी बाजार , बस स्टैंड चौराहा , झंडा चौराहा तक चला । गांजा और भांग की दुकानें भी अतिक्रमण के दायरे में थीं इसलिये उनको भी बिंदास अंदाज में अधिकारियों ने हटवा दिया । कारवाई इतनी निष्पक्ष थी कि किसी को यह गम नहीं था कि अगर उनका कुछ हटा तो अगला प्रभावशाली होने से बच गया । लेकिन सफाई निरीक्षक सुरेश यादव के ररवैये ने लोगों को खिन्न कर दिया जो अपनी गरिमा भूल कर रिश्तेदारों को बचाने के लिए खुद को बेनकाब  कर लेने का जोखिम उठाने से भी बाज नहीं आ रहे थे । लोगों ने एस डी एम से उनकी शिकायत भी की ।

उधर सिटी सेंटर के मालिक थोपन यादव को एक सप्ताह का समय अपने कागज और नक्शा दिखाने के लिए दे दिया गया ।

Leave a comment