
उरई । बस में महिला का बैग गायब हो गया जिसे ले कर उसने जम कर हंगामा काटा । पुलिस ने महिला की शिकायत को संज्ञान में ले कर जाँच शुरू कर दी है ।
कानपुर में परेड इलाक़े के रहने वाले ताराचंद्र गोयल की पत्नी सरोज का जालौन नगर के हरीपुरा मोहल्ले में मायका है । मंगलवार को वे मायके आ रही थी । कानपुर से उरई पहुँचने के बाद वे जिस बस से जालौन आयीं उसमें उनका बैग किसी ने पार कर दिया । सरोज को इसका पता बस स्टैंड पर उतरते समय चला जब उन्होने बैग नदारत देखा । उस समय जालौन में बस स्टैंड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा था जिसकी वजह से एस डी एम , सी ओ के साथ पूरा फोर्स वहीं मौजूद था । महिला के चिल्लाने की आवाज पर अधिकारी फौरन उसके पास पहुँच गए । उन्होने महिला को किसी तरह शांत किया और कोतवाली पुलिस को महिला की शिकायत की छानबीन कर बैग तलाशवाने के निर्देश दिये । सरोज ने बताया कि बैग में 11 हजार रुपये नकद और अन्य सामान रखा था ।






Leave a comment