जालौन-उरई। गुण्डा टैक्स की मांग किये जाने की शिकायत पीडित ने कोतवाली में तहरीर देते हुये की।
मुहल्ला गोविन्देश्वर निवासी राजा भईया पुत्र दयाराम ने कोतवाली मंे तहरीर देते हुये बताया कि वह अपने मकान पर ही आरा मशीन लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मुहल्ले की ही कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। मुहल्ला का सलीम अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पर लगी आरा की दुकान पर आया और गुण्डा टैक्स की बात करते हुये दस हजार रूपये की मांग करने लगा। उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये जान से मारने की धमकी भी दी। जब इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह तोमर से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जांच की जा रही है।

Leave a comment