कोंच-उरई। ग्राम अकोढी थाना एट निवासी कुमकुम पत्नी प्रेमनारायण कुशवाहा ने कोंच कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि उसकी लड़की की शादी एक वर्ष पूर्व ग्राम घुसिया थाना कोंच निवासी अमरसिंह कुशवाहा के पुत्र देवेन्द्र कुशवाहा के साथ हुयी थी। शादी के दो माह तक उसकी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष का व्यवहार अच्छा रहा लेकिन इसके बाद ससुराली जनों के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया, आये दिन उसकी पुत्री की मारपीट व तंग करने लगे एवं 3 मई को तेल डाल कर जलाने की कोशिश की जिसके कारण उसके शरीर पर जलने के निशान मौजूद है। उसकी पुत्री को पति तथा ससुर ने मारपीट करके घर से निकल दिया और 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।






Leave a comment