कोंच-उरई। मोटर साइकिल से जा रहेे युवकों की गाड़ी से सागर चैकी के समीप पैदल जा रही एक युवती को टक्कर लग गई जिस पर देखते ही देखते वहां काफी बबाल हो गया। उस युवती के परिजनों सहित उसी वर्ग के अन्य तमाम लोगों ने आक्रोशित होकर उन युवकों की जमकर धुनाई कर दी और बाइक भी तोड़ डाली। बचने के लिये उन युवकों ने सागर चैकी में जाकर शरण ली। पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों को रात में थाने ले गई थी लेकिन बाद में समाज के जिम्मेदार लोगों ने बीच में पड़ कर मामला रफा दफा करा दिया।






Leave a comment