जालौन-उरई। बजीफा की आयी धनराशि बैंक कैशियर द्वारा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाल लिये जाने की शिकायत पीडित ने उपजिलाधिकारी से की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा निवासी बीएससी के छात्र उपेन्द्र साहू ने उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार को एक शिकायती पत्र देते हुये बताया कि उसका खाता इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में है। उसके बजीफा की धनराशि तीन वर्ष से उसी खाते में आती रही है। लेकिन उसके बजीफे की धनराशि फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक कैशियर द्वारा तीन वर्ष से निकाली गयी ह। उपजिलाधिकारी ने पीडित छात्र को तहरीर लेकर जांच के आदेश शुरू कर दिये।

Leave a comment