उरई। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील लोहिया के प्रयासों से परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव ने कोंच मेें रोडवेज बस सेवा के तहत कई तोहफों का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक वीडी सिंह ने सुनील लोहिया को पत्र भेजकर दी।
गौरतलब है कि सुनील लोहिया विधायक मूलचंद्र निरंजन के साथ कोंच में रोडवेज की नई बसों के चलाने का मांग पत्र लेकर गत दिनों स्वतंत्र देव से मिले थे। जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए उन्होंने कोंच से औरैया, कोंच से मऊरानीपुर, कोंच से चित्रकूट धाम और गिदवास कोंच से बाया तीतरा खलीलपुर, क्यौलारी, कुठौंदा, माधौगढ़ होते हुए नई दिल्ली के लिए बस चलाने की मंजूरी दे दी है। सुनील लोहिया ने इस कदम पर राज्य मंत्री स्वतंत्र देव और विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार जताया है।

Leave a comment