जालौन-उरई। नाली का कीचड़ फेंकने से मना करने पर दबंगो ने गाली गलौच कर मार पीट कर दी। पीडित ने इसकी शिकायत कोतवाली में की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी रोहित सिंह पुत्र बलवीर ने कोतवाली मंे तहरीर देते हुये बताया कि गांव के ही राजेश सिंह नाली का कीचड निकालकर मेरे बेटे के उपर फेंकने लगे। कीचड़ फेंकने से मना करने पर राजेश तथा ऋषि ने गाली गलौच करते हुये उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी।






Leave a comment