
उरई । पति के साथ मायके से ससुराल जा रही युवती बाइक से गिर गयी जिसकी उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी । वहीं मृतका के पिता ने उसके पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों के ख़िलाफ़ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गाँव निवासी ईश्वरीदीन की विवाहित बेटी रचना ( 24 वर्ष ) अपने पति इन्द्र कुमार के साथ मायके से ससुराल वापस लौट रही थी । रास्ते में इन्द्रकुमार की बाइक फिसल गयी जिससे रचना बाइक से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी । रात में ही उसे उपचार के लिए हमीरपुर ले जाने की व्यवस्था की गयी लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया ।
दूसरी ओर ईश्वरीदीन का कहना है कि उसकी बेटी पर दबाब डाला जा रहा था कि वह मायके से कार की व्यवस्था कराये लेकिन उनकी हैसियत ऐसी नहीं है कि वे अपने दामाद को कार खरीद सकें इसलिये रचना ने मना कर दिया जिससे उन्होने उसकी हत्या की साजिश रच डाली । ईश्वरीदीन की तहरीर पर पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों के ख़िलाफ़ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है ।






Leave a comment