जालौन-उरई। नौकरी के लिये दिये गये रूपये मांगने पर दबंग द्वारा गाली गलौच किये जाने की शिकायत पीडिता ने कोतवाली में की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरैखी में निवासी रघुवीर पुत्र सियाराम ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि उसके चाचा के लडके तुलाराम पुत्र रामभरोसे निवासी मुहल्ला खंडेराव ने मेरे बेटे की नोकरी लगवाने के लिये एल लाख बीस हजार रूपये मांगे थे। अपने बेटे की नोकरी लग जाने के लालच में मेने उसे दो वर्ष पूर्व रूपये दिये थे। लेकिन मेरे बेटे की नोकरी आज तक नहीं लगी। नौकरी न लग पाने पर मेने उससे जब अपने रूपये मांगे तो पहले वह टालते रहे फिर अब रूपये देने साफ मना कर दिया। ज्यादा कहने पर गाली गलौच करने लगे। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।






Leave a comment