
जालौन-उरई : कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई युवती से गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की है।
एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार रात वीरपुरा में अमर सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां गांव के युवक रामजी ने उनकी लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। इतना ही नहीं उक्त युवक को छेड़खानी करते हुए कुछ लोगों ने देखा तो उसे मना करने लगे इस पर उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल महाराज सिंह ने बताया कि उक्त मामले की तहरीर अभी तक उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।






Leave a comment