जालौन-उरई। स्मैक पीने के लिये रूपये मांगने पर रूपये देने से मना करने पर गाली गलौच कर मारपीट करने के बाद जेब से 8200 रूपये लूट लिये जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी महेशचन्द्र पुत्र बाल किशुन ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि वह बुधवार को वह अपनी दुकान खोलने गोहन जा रहा था। तभी गांव के ही दबंग अनिल कुमार पुत्र ब्रहमा ने रास्ता रोक कर उससे स्मैक पीने के लिये रूपये मांगे की और कहा कि मेरे मोबाईल पर सौ रूपये का ई-टाॅप करा देना रूपये देने से मना करने पर वह गाली गलौच करने लगा और मेरे साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं जेब में पडे़ 8200 रूपये भी छीन लिये । पुलिस ने पीडित की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।






Leave a comment