
उरई । जालौन नगर के स्कूल की बच्चों को ले कर जा रही बस के खंदक में गिरने के मामले में मैजिक ड्राइवर के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है ।
कन्हैयालाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इसमें तीन बच्चे घायल हुए जिनमें से एक 7 वर्षीय अंशु कुमार के पिता खंडेराव मोहल्ला निवासी ललित कुमार ने जालौन कोतवाली में तहरीर दे कर बताया कि ड्राइवर गाड़ी चलाने में लापरवाही बरत रहा था जिसकी वजह से लोना रोड पर हनुमान मंदिर के सामने गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई । उनके बेटे के अलावा रुद्र (5 वर्ष ) पुत्र शीलू तिवारी निवासी लौना और स्तुति ( 7 वर्ष ) पुत्री अरविंद निवासी नया खंडेराव भी हादसे में घायल हुए । इसमें ड्राइवर की पूरी जिम्मेदारी देखते हुए उसके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये । पुलिस ने उनका मुक़दमा दर्ज कर लिया है ।







Leave a comment