उरई।कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दरिंदगी की इंतहा तो तब हो गई जब महिला की दस बर्षीय बेटी के साथ भी उन हैवानों ने गंदी हरकतें कर मानवता को शर्मसार कर डाला। मामले की शिकायत कोतवाली करने गई महिला को जांच की बात कह कर टरका दिया गया तो उसने आईजी जोन के यहां शिकायत भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता की अगर मानें तो बंदूक की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया गया और शिकायत करने पर जान माल की धमकी दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी निवासी एक महिला ने आईजी को भेजी शिकायत में कहा है कि बीती 10 मई को सुबह वह अपनी दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ खेत में मैंथा की फसल की रखवारी कर रही थी तभी गांव के तीन दबंगों सहित दो अज्ञात लोग जीप से आकर वहां रुके और उसकी छाती पर बंदूक रख कर गालियां देनी शुरू कर दी तथा सभी लोग उसे तथा उसकी बच्ची को खेत के अंदर ले गये जहां उसके साथ बारी बारी इन लोगों ने कुकर्म किया तथा उसकी दस बर्षीय बच्ची के साथ भी अश्लील हरकतें कर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। वह कोतवाली भी गई लेकिन उसकी शिकायत को जांच की बात कह कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।







Leave a comment