उरई । जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक क़ैदी की मौत हो गई । कैलिया थाने के गाँव पुजारी गाँव का निवासी प्रमोद ( 40 वर्ष ) पुत्र गिरु अपने ही भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था । उसी दौरान उसे कैंसर हो गया । हालत ज्यादा बिगड़ जाने से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहाँ उपचार के दौरान उसने गुरुवार को दम तोड़ दिया ।

Leave a comment