उरई । बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग को गांधीगीरी की राह अब सूझी है । 50 हजार रुपये से अधिक के चिन्हित बकायेदारों के यहाँ बिजली विभाग की टीमें पहुँची । गुलाब का फूल दे कर टीमों ने उनसे तगादा किया । देखना है कि यह तरीका बकायेदारों का दिल पिघलाने में कितना कारगर होता है ।

प्रदेश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति डायलेसिस पर पहुँच गई है । कहीं जातीय दंगे , कहीं सांप्रदायिक दंगे  तो कहीं थाने के अंदर पुलिस कर्मियों पर हमलावर होते माननीय से साधारण जन तक । इन नजारों ने सरकार के होश उड़ा दिये  हैं ।

बिजली विभाग के अभियान में कानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ मोर्चा खुलने की बहुत संभावना रहती है । इसलिये घबरायी सरकार ने विभाग को उत्पीड़नात्मक तरीके की वजाय गांधीगीरी के जरिये बकायेदारों से तगादे के लिए निर्देशित किया ।

 

 

अधीक्षण अभियंता एस एस प्रसाद और अधिशाषी अभियंता वितरण खंड प्रथम रमेशचंद्रा ने इसके तहत 14 टीमों को मिशन गांधीगीरी पर रवाना किया । इसके तहत बिजली विभाग के लोगों ने जब दरवाजा खटखटा कर बकायेदारों को कनेक्शन काटने की धमकी देने की बजाय गुलाब का फूल थमा कर बिल जमा कराने की अर्ज की तो वे चौंक पड़े ।

Leave a comment