उरई। इंदिरा नगर मोहल्ले में किराये का मकान में रहने वाली महिला के कमरे में रात में दूसरा किरायेदार घुस गया और उसने 20 हजार रुपये और सोने की चैन तड़ दी । महिला ने अपने साथ हुई इस घटना में मकान मालिक की मिलीभगत बताते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया । कुसमिलिया निवासी निशा पत्नी चंद्रशेखर इंदिरा नगर मोहल्ले में ओमप्रकाश साहू के मकान में किराये से रहती है । बीती रात उसकी चोरी हो गई । उसका कहना है कि मकान मालिक ने अपने एक रिश्तेदार को भी किराये पर रख लिया था जो एक और लड़के के साथ रहता है । यही लोग रात में उसके कमरे में आए थे । बीच में उसकी नींद खुल गई और उसने दोनों लड़कों को देख लिया लेकिन जब वह चिल्लायी तो मकान मालिक ने आ कर चालाकी से अपने रिश्तेदार लड़के को अपने यहाँ ले जा कर छुपा लिया । इसके बाद 100 नंबर पर फोन कर उसने नाटक के लिए पुलिस बुलाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला । महिला ने पुलिस से मकान मालिक के खिलाफ़ कारवाई कर अपना रुपया दिलाने की माँग की है ।







Leave a comment