उरई । बहुजन समाज युवजन सभा के अध्यक्ष व युवा बसपा नेता मोहन चौधरी सेरसा (अन्नू सेरसा) ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बीएसपी से निकाले जाने के फ़ैसले  का स्वागत किया है । उन्होने कहा कि बहिन मायावती के इस फैसले से पार्टी कैडर में खुशी की लहर दौड़ गयी है । उन्होने कहा कि यह कदम बहिन जी को बहुत पहले उठा लेना चाहिये था । नसीमुददीन व उनका बेटा अफजल सिद्दीकी ने पूरे प्रदेश मे अपने दलालों का जाल बिछा दिया है । दलालो को उन्होने अन्य दलो के लोगो से पैसा लेकर टिकट देने का काम किया जिससे पाटीँ को भारी नुकसान झेलना पडा। नसीमुद्दीन जैसे सभी नेताओं को पाटीँ से निकाला जाना चाहिये ,जिससे पूरे प्रदेश मे एक साफ सुथरा बहुजन कारवॉ बन सके और मिशनरी कार्यकर्ताओं  तथा युवाओ को मजबूती व सम्मान मिल सके ।

Leave a comment