उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में यमुना के पथरी घाट के पास सवारियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई और बालक सहित दो लोग घायल हो गये।
ट्रैक्टर पिपरौंधा से सरैनी घाट पर अस्थि विसर्जन के लिए गया था। लौटकर आते समय ट्रैक्टर पलट गया जिससे पिपरौंधा के ही जगदीश (45वर्ष) पुत्र चतुरी की मौत हो गई। दूसरी ओर लालजी (40वर्ष) और कोमल (13वर्ष) घायल हो गये। जिन्हें प्रारंभिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में किया गया।

Leave a comment