कोंच-उरई। ग्राम चंदुर्रा में काम के लिये जिसे बुलाया था उसी ने महिला के रुपये और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला श्यामा दुलैया पत्नी बाबूराम ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि कल जब आंधी आई तो उसने हरीमोहन उर्फ झल्लू पुत्र भैयालाल लोधी निवासी चंदुर्रा को आंधी से बचाव मसूर की गांठ भरवाने के लिये बुलाया था। उक्त हरीमोहन ने अलमारी में रखे एक हजार रुपये और चांदी की दो बांकें वजन करीब दस तोला पर हाथ साफ कर दिया।

Leave a comment