उरई। चुर्खी थाने के सरसई गांव में युवक की हालत गोली लगने से गंभीर हो गई जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
सरसई में रावेंद्र के पुत्र अंकित (25वर्ष) को गोली लग गई। लहूलुहान हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाये। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने उसका उपचार अपने काबू से बाहर बताया और उसे मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। यह पता नही चला है कि अंकित को कैसे गोली लगी। उसे किसी दूसरे ने गोली मार दी या उसके पास ही कोई असलहा था जो चल गया। चुर्खी पुलिस छानबीन कर रही है।





Leave a comment