उरई । कालपी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत परासन गांव में आकाशीय बिजली से खेत में बकरियां चराते वक्त नत्थू पाल की मौत को लेकर कल रात में ही तहसीलदार जितेंद्र पाल, राजस्व कानूनगो चित्रसेन तथा क्षेत्रीय लेखपाल मुन्ना लाल गुप्ता मृतक के घर पहुंचे।  तहसीलदार जितेंद्र पाल ने मृतक की पत्नी तथा दो नाबालिग लड़कों से मुलाकात की । तहसीलदार ने ग्रामीणों के समक्ष मृतक के आश्रितों को भरोसा दिलाया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद तथा जिलाधिकारी की स्वीकृति  मिलने के उपरांत कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की शासकीय मदद दी जाएगी और आकाशीय बिजली गिरने से गृह क्षारी की पूर्ति के लिए  चार लाख रुपये की मदद  अलग दिलाई जाएगी। तहसीलदार ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जो भी शासकीय सहयोग होगा मृतक आश्रितो को जल्द दिलाने की कवायद की जाएगी।

Leave a comment