कोंच-उरई। वे जमाने अब लद गये जब लड़की को गाय समझ कर मां-बाप किसी भी खूंटे से बांध देते थे और लड़की भी उसे अपना सौभाग्य समझ कर तीवन निर्वाह कर लेती थी, लेकिन आज के दौर में लड़की की मंशा को भी बजन देना जरूरी हो गया है वरना बारात की हालत कल नदीगांव के हीरापुरा गई एक बारात की तरह ही होगी जिसे सिर्फ इसलिये बैरंग लौटा दिया गया क्योंकि दुल्हिन को दूल्हा पसंद नहीं आया।
कल 12 मई को थाना नदीगांव अंतर्गत हीरापुरा गांव के रामसिंह की लड़की आरती का विवाह कोंच निवासी रामकुमार पुत्र जनकसिंह से तय हुआ था। जब बारात गांव हीरापुरा पहुंची तो किसी बात को लेकर लड़के और लड़की पक्ष में झड़प हो गई। बताया गया कि लड़के के पिता ने पैसों के लेन देन को लेकर बतंगड़ बनाया तो लड़की को यह स्थिति काफी नागवार गुजरी और उसने लड़का पसंद नहीं आने की बात कह कर शादी से इंकार कर दिया।बात इतनी बढी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गांव के लोगों ने यूपी 100 न पर फोन लगाया, डायल 100 पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। गांव के सम्भ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया। लड़के बालों से लिया गया दहेज और पैसा लड़की बालों को वापिस कराने के बाद बारात को बैरंग वापिस कर दिया गया।





Leave a comment