0 भारत विकास परिषद द्वारा ग्राम धंजा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
कोंच-उरई। भारत विकास परिषद की कोंच शाखा के तत्वाधान में ग्राम धंजा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें धंजा, महातवानी, सुलखना, क्योलारी, कुदारी आदि गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण लाभ लिया और रोग के अनुसार औषधि भी प्राप्त की। यहां लगभग 195 से भी अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मुख्य अतिथि माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि भाविप ने जो कार्य ग्राम धंजा में किया वह बहुत ही सराहनीय और प्रेरणास्पद है, अन्य सामाजिक संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिये।
विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन छुन्ना बिरगुवां ने कहा यह बहुत ही पुण्य का कार्य है, ऐसे आयोजनों से लोगों को समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। पत्रकार ब्रजेन्द्र मयंक, समाजसेवी कढोरेलाल यादव ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक रामशंकर छानी व राजीव रेजा ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व अतिथियों ने फीताकाट कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वय महातवानी अनिल कुमार निरंजन, धंजा जगतसिंह कुशवाहा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामेन्द्र, ऋषि कुमार, जितेन्द्र निरंजन, ऋचा यादव, अध्यक्ष भाविप देवेंद्र कुमार द्विवेदी, सचिव सीताराम प्रजापति, नरसिंह गहरवार, भाजपा नेता सुनील शर्मा, विजय रावत, विनोद चंसौलिया बसीठ आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह ने जताया। डॉ. रमेश चंद्र निरंजन, पूर्व संयुक्त निदेशक चिकित्सा झांसी मंडल झांसी, डॉ. रामकृष्ण निरंजन एमडी आयुर्वेदिक, डॉ. केशवनाथ सिंह फिजिशियन, डॉ. अभिलाषा सिंह स्त्री रोग्य विशेषज्ञ, डॉ. राजेश सिह निरंजन नेत्र सहायक, डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर बीएचएमएस, डॉ. ओमकार सिंह लैव पैथोलॉजिस्ट आदि ने मरीजों का परीक्षण किया और उवायें उपलब्ध कराईं।

Leave a comment