उरई। जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने गत दिनों जिला योजना की बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह चैहान के आवास पर जिले के गणमान्य युवाओं की टीम से गहन वार्ता की।
इस बैठक में जैकी ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की आम शोहरत, उनकी कार्यप्रणाली और काम करने के तरीके में अनूठापन लाने की ललक जैसे बिंदुओं पर अरविंद चौहान और उनके साथियों से बात की।
गौरतलब है कि जैकी कारागार विभाग से भी संबंद्ध हैं। उन्होनें जिला जेल की स्थिति में नई सरकार के बाद आये बदलाव का जायजा भी अरविंद चैहान और उनके साथियों से लिया। साथ ही उनसे अनुरोध किया कि वे जनहितैषी सरकार के रूप में जनमानस के बीच अपनी सरकार की प्रस्तुतिकरण के लिए अधिकारियों पर चैकस निगाह रखें लेकिन पार्टी के अति उत्साही कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से मिलने के समय संयत बर्ताव के लिए लगाम भी खींचें रहें।

Leave a comment