
उरई । सहारनपुर की जातीय संघर्ष दलितों के एकतरफा दमन के ख़िलाफ़ जोरदार माहौल बनना शुरू हो गया है । 13 मई को नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन पर प्रदर्शन में बहुजन युवजन नेता मोहन चौधरी सेसा ने सैकड़ों साथियों के साथ हिस्सा लिया । इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के एडवोकेट चंद्र शेखर रावण , जिग्नेश मेवानी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया की एक साथ मौजूदगी संघर्ष की धार को और पौना करने वाली साबित हुई है । मोहन चौधरी ने कहा कि अब दलित जुल्म करने वाली ताकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे । उनमें इतनी ताकत आ चुकी है कि वे जालिम ताकतों और उनका समर्थन करने वाली राज्य सत्ता की ईंट से ईंट बजा देंगे ।







Leave a comment