उरई। मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस में गिटटी से भरे डम्फर ने टक्कर मार दी जिससे बड़ी त्रासदी होते-होते बची।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन से 108 नंबर एंबुलेंस मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रही थी। भिटारा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे डम्फर ने एंबुलेंस चालक के बचाते-बचाते टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि एंबुलेंस चालक और मरीज दोनों को जोरदार टक्कर के बावजूद चोटें नही आईं। हादसे के बाद डम्फर चालक भाग निकला। जालौन कोतवाली में अज्ञात डम्फर चालक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है।





Leave a comment