जालौन-उरई । नगर निकाय के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की  एक बैठक मोहल्ला  धर्मशाला में धीरज प्रजापति के आवास पर आयोजित  हुई  ।   इसमे तय  हुआ कि कार्यकर्ता मतदाताओं के घर जाकर सरकार की उपलब्धियाँ बतायें ।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला मंहामंत्री नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि  कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर सरकार द्वारा जनहित में जारी योजनाओं की जानकारी बतायें ।यह देखें कि निराश्रितों , मजदूर आदि वर्ग के लिये चलायीं गयीं योजनाओं का लाभ  जनता तक पहुंचा है या नहीं।  साथ में ही कहा कि नगर पालिका चुनाव में अपने प्रत्याशी को पालिका तक पहुंचाने के कार्य मे अभी से जुट जायें। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने प0 दीनदयाल उपध्याय जन्म शताब्दी पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प भेेंटकर दीप प्रज्ज्वलन  किया\ इस अवसर पर अनिल याज्ञिक, राजीव मोहन मिश्रा, अवध शर्मा, अंजू वर्मा, ललित शुक्ला, रामू गुप्ता, अभय प्रताप   पप्पू चौहान, सोनू चौहान, योगेन्द्र राठौर, विक्की श्रीवास्तव, रमेश राठौर आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a comment