जालौन-उरई । शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ती को डम्फर ने बुरी तरह से टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार दो युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए ।
सुढार निवासी अवधेश कुमार एक शादी समारोह में उरई से वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी परवई पर तेज गति से आ रहे डम्फर ने उनके सामने से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी पत्नी मंगला देवी और एक साथी अनिल कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया। जहां अवधेश की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल लिये रिफर कर दिया गया ।





Leave a comment