उरई। जालौन जनपद के कदौरा क्षेत्र के राबिनहुड बाबा मुस्तकीम के जीवन पर बाॅलीबुड मे बन रही द ग्रेट वांटेड बाबा मुस्तकीम फिल्म में अपने जमाने की जानीमानी दस्यु संुदरी सीमा परिहार भी काम करेगी। यह जानकारी राजा खान ने दी।
राजा खान इस फिल्म के हीरो हैं और बाबा मुस्तकीम का रोल कर रहे हैं। गत् दिनों फिल्म का मुहुर्त मुबंई के मांटुगा इलाका स्थित मैसूर हाॅल में पूर्व पुलिस कमिश्नर शमशेर खान पठान के मुख्यातिथ्य में हुआ जिसमें आवामी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जीएम खान काजमी साहब और सचिन तेंदुलकर के हमशक्ल बलवीर चंद्र की मौजूदगी में हुआ।
उन्होंने बताया कि नीतू राठौर इस फिल्म की हीरोइन होगी। जबकि इरफान राजा टाइटल सांग गायेगे। मशहूर सिंगर अलताफ राजा साहब भी इस फिल्म में गाना गायेगें। राखी सावंत का आइटम सांग होगा। रजा मुराद कमिश्नर का रोल करेगें। लाखन सिंह का रोल किरण कुमार को सौंपा गया है।







Leave a comment